Dark Mode
बाड़मेर : सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का आयोजन

बाड़मेर : सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का आयोजन

बाड़मेरl सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पूनम उद्यान, राजकीय जिला चिकित्सालय बाड़मेर में निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। राजकीय चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. हनुमानराम चौधरी ने स्वागत भाषण दिया तथा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी दूसरा भगवान होते है। बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा कि मैं स्वयं चिकित्सक होने के नाते समझती हूँ कि चिकित्सक किन विपरीत परिस्थिति का सामना करते हुए अपनी सेवाए दे रहे है। समाजसेवी अनंतराम विश्नोई ने कहा कि डॉक्टर एवं नर्सिंग अधिकारी केवल अपनी ड्यूटी निभाकर ही नहीं, बल्कि ड्यूटी के निर्धारित समय से अधिक रुककर निस्वार्थ भाव से जो सेवा करते हैं, वही सच्ची सेवा कहलाती है। यह समर्पण ही उन्हें समाज में ‘जीवित देवता’ के रूप में प्रतिष्ठित करता है।” उन्होंने नारी की तुलना देवी से की। भाजपा उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह इंदा व श्री बाला राम ने भी चिकिसाकर्मियो के योगदान की महत्ती भूमिका बताई। मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णु राम विश्नोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर नोडल अधिकारी सन्तोष सहारण ने बताया कि शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ परामर्श, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की जाँच, रक्त जाँच, बी.पी. मॉनिटरिंग, शुगर जाँच,पोषण परामर्श सहित अनेक सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान 155 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया। शिविर में आई महिलाओं का डॉ प्रियंका चौधरी ने माला पहनाकर अभिनंदन किया । शिविर में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, आशा सहयोगिनी का विशेष योगदान रहा। कैंसर एवं एचआईवी पर प्रेमसिंह निर्मोही एवं टीम ने कैंसर तथा एचआईवी पर जागरूकता का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया । इस दौरान बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने विधायक कोष से राजकीय जिला चिकित्सालय बाड़मेर में एक सोनोग्राफी मशीन लगवाने और जी.एन.एम. छात्राओं के छात्रावास निर्माण के लिए भूमि आवंटन करवाने की घोषणा की। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने भी क्षेत्र की बेटियों के लिए चौहटन में ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र शीघ्र शुरू करवाने की बात कही। विधायकों ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान पूर्व अधीक्षक डॉ बी एल मंसूरिया, डॉ गोरधन राम चौधरी, डॉ मदनलाल शारदा, डॉ कमला वर्मा, डॉ खेताराम सोनी, डॉ सोनम भाटी, डॉ सुरेश यादव, डॉ सीमा मित्तल, डॉ सवाई खत्री, डॉ रमेश चौधरी, डॉ हिमांशी, डॉ कृष्णा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ हरदान, हिम्मतदान देथा, रवेशी दान, नर्सिंग अधीक्षक भारमल सिंह, चंदनदान देथा, राजेंद्र कड़वासरा, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी कालूराम माली, उगराराम चौधरी, तुलछाराम चौधरी, पुष्पलता केवी, पुष्पा कंवर, दीपा नायर, नर्सिंग अधिकारी मोहिनी चौधरी, मीना पंवार, किरण विश्नोई, हेल्थ मैनेजर नरेंद्र खत्री, अबरार मोहम्मद, पीआरओ जोगेन्द्र माली, अशोक सिंह, रमेश सिंह, सहित बड़ी संख्या में स्टाफ ने सेवाए दी । शिविर को सफल बनाने में चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं आमजन का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन नोडल अधिकारी सन्तोष सहारण ने किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!