बाड़मेर : आज बाड़मेर जिले के दौरे पर प्रभारी मंत्री कुमावत
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत गुरूवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत गुरूवार प्रातः 9.30 बजे मारूड़ी एवं रावतसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण विकास शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे सिणधरी सर्किल बाडमेर पर जीएसटी बचत उत्सव के तहत व्यापारियों एवं ग्राहकों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री के बांसवाडा से आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर टाउन हॉल, बाडमेर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री कुमावत का गुरूवार सांय 6 बजे बाड़मेर से सुमेरपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।