Dark Mode
बाड़मेर : नियमित टीकाकरण के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों का आमुखीकरण

बाड़मेर : नियमित टीकाकरण के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों का आमुखीकरण

बाड़मेर। नियमित टीकाकरण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुराम बिश्नोई के निर्देशन में स्वास्थ्य भवन के सभागार में आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी. एस. गहलोत की ओर से की गई व डब्लूएचओ एसएमओ डॉ पंकज सुथार और जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश भाटी यूनिसेफ से जिला समन्वयक श्री फहीम अहमद आदि मौजूद रहे, जिसमें अन्य विभाग ओर संस्थाओं धर्मगुरू प्रभाशाली व्यक्तियों ने भाग लिया, कार्यशाला के दोरान डॉ बी. एस. गहलोत द्वारा नियमित टीकाकरण व जीरो डोज के माध्यम से जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण का महत्व व गर्भवती महिलाओं से लेकर 16 साल तक के बच्चों को कितनी बार एवं कब कब टीकाकरण करवाया जाना है के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी साथ ही टीकाकरण के प्रति समुदायों की तरफ से चुनौतियों व भ्रांतियों को दूर करने के बारे में बताया । डॉ पंकज सुथार द्वारा टीकाकरण में प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी, टीकाकरण पश्चात होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया । यूनिसेफ जिला समन्वयक फहीम अहमद द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रभावशाली व्यक्तियों की अहम भूमिका व जीरो डोज टीकाकरण संबंधित जानकारी दी समुदाय में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए क्षमतावर्धन किया, आए हुए प्रभावशाली व्यक्तियों ने अपने विचार रखे व टीकाकरण संबंधित शंकाओं के बारे में पूछा गया डॉ पंकज सुथार द्वारा सभी शंकाओं का समाधान करते हुए टीकाकरण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!