Dark Mode
बाड़मेर : पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 17 को, समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर : पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 17 को, समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

  • बाड़मेर जिले में 16 परीक्षा केन्द्रों में 5016 परीक्षार्थी शामिल होंगे
  • पटवारी परीक्षा संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण गुरूवार को आयोजित होगा

बाड़मेर। बाड़मेर जिले में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से 17 अगस्त को दो पारियों में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन होगा। इसके लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। जिला कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को नियुक्त करते हुए उनको निर्धारित दायित्वों का निवर्हन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि पटवारी सीधी भर्तीे परीक्षा-2025 रविवार को प्रथम पारी में प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे एवं दूसरी पारी में दोपहर 3 से सांय 6 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए 16 परीक्षा केन्द्रों पर 5016 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उनके मुताबिक इसमें 13 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर 3480 एवं 3 निजी परीक्षा केन्द्रों पर 1560 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत को समन्वयक एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस तथा जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी को सहायक समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस, आरएएस अधिकारियों को सतर्कता दल प्रभारी एवं आरपीएस एवं राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारियों को सतर्कता दल का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तीन परीक्षा केन्द्रों के लिए एक-एक प्रत्येक पारी के लिए अलग-अलग समेत 15 उप समन्वयक नियुक्त किए गए है। इसी तरह 7 अतिरिक्त उप समन्वयक एवं प्रत्येक राजकीय परीक्षा केन्द्र पर एक-एक एवं निजी परीक्षा केन्द्र पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजन के लिए 24 सहायक केन्द्राधीक्षक एवं बोर्ड के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो एवं चार परीक्षा कक्षो पर एक-एक सुपरवाईजर नियुक्त किए गए है। निजी परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत वीक्षक राजकीय होंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित - जिला कलक्टर कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका प्रभारी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गौतम गोदारा को बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा तिथि से दो दिन पूर्व प्रातः 9ः30 बजे से सांयः 6 बजे तक तथा परीक्षा तिथि को प्रातः 6 बजे से परीक्षा समाप्ति के बाद समस्त सामग्री डाकघर मे जमा होने तक जारी रहेगा।
परीक्षा संबंधित प्रशिक्षण गुरूवार को - पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नियुक्त अधिकारियों कार्मिकों एवं वीक्षकों का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर गुरूवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। संबंधित कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
कार्मिकों के मुख्यालय छोड़ने एवं अवकाश पर रोक - जिला कलक्टर टीना डाबी ने आदेश जारी कर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से 17 अगस्त को आयोजित होने वाली पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर 14 से 17 अगस्त तक के लिए रोक लगाई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!