Dark Mode
बाड़मेर : बामसेफ राज्य अधिवेशन का पोस्टर विमोचन

बाड़मेर : बामसेफ राज्य अधिवेशन का पोस्टर विमोचन

बाड़मेर। बाडमेर जिला मुख्यालय पर बामसेफ राजस्थान राज्य अधिवेशन 20 जुलाई 2025 को महावीर टाऊन हॉल बाड़मेर में आदरणीय मूलनिवासी नायक वामन मेश्राम साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ नई दिल्ली की अध्यक्षता में आयोजित होगा। पावन सानिध्य आदरणीय श्री शेंभूनाथ सैलानी और कार्यक्रम के उद्घाटक आदरणीय  योगी अभयनाथ के कर कमलों द्वारा बामसेफ राजस्थान राज्य अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया। इस पोस्टर विमोचन के अवसर पर स्वरूप पंवार प्रदेश महासचिव संगठन बामसेफ राजस्थान, डॉ हेमाराम बारूपाल जिला अध्यक्ष इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन बाड़मेर, एडवोकेट कानाराम बारूपाल जिला अध्यक्ष इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन बाड़मेर, सुरेश सेजू जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा बाड़मेर, राजेश कुमार धन्दे जिला संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा,किशन नागवंशी जिला सह संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा,बाबूलाल बालाच जिला अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा, पुंजराज रोहिड़ी,जोगाराम पादरिया, सतराम अकली,नरेश, हरीश, कमलेश, अरुण कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!