Dark Mode
बाड़मेर : सहकार सदस्यता अभियान आज से शुरू होगा

बाड़मेर : सहकार सदस्यता अभियान आज से शुरू होगा

बाड़मेर। सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित सहकार सदस्यता अभियान गुरूवार से शुरू होगा। जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। बैंक के प्रबंध निदेशक वासुदेव पालीवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम सेवा सहकारी समितियों में युवाओं और महिलाओं को विशेष अभियान के तहत समितियों का सदस्य बनाया जाएगा तथा पैक्स विहिन ग्राम पंचायतो में नवीन पैक्स गठन के प्रस्ताव प्राप्त करने, स्वीकृति जारी करने, प्रस्तावित नवीन सहकारी कानून के प्रमुख प्रावधानो की जानकारी जनसाधारण को देने, भूमि विहीन पैक्स में गोदाम के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लम्बित आवेदनो की ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे। सहकार सदस्यता अभियान के तहत बाड़मेर जिले में 304 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में तथा बालोतरा जिले में 157 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में अभियान आयोजित होगा। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जगदीश सुथार ने बताया कि सहकार सदस्यता अभियान के तहत अब तक की गई कार्यवाही के अन्तर्गत पैक्स विहिन ग्राम पंचायतो में नवीन पैक्स गठन के लिए बाड़मेर जिले में 82 ग्राम पंचायतो का तथा बालोतरा जिले में 92 सर्वे करवा दिया गया है तथा बाड़मेर जिला स्तरीय कमेटी से 49 प्रस्ताव तथा बालोतरा जिला स्तरीय कमेटी से 47 प्रस्ताव अनुशंसा कर विभाग को प्रेषित कर दिए गए है। बैंक के अधिशाषी अधिकारी हरिराम पूनिया ने बताया कि भूमिविहिन पैक्स में गोदाम के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही के तहत बाड़मेर जिले की 96 तथा बालोतरा जिले की 22  ग्राम सेवा सहकारी समितियों की ओर से गोदाम के लिए भूमि का चिन्हिकरण कर भूमि आंवटन के लिए आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत में प्रस्तुत कर दिए गए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!