Dark Mode
बाड़मेर : आवर क्रॉउडिंग यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 18 वाहनों को किया जब्त

बाड़मेर : आवर क्रॉउडिंग यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 18 वाहनों को किया जब्त

बाड़मेर। जिले में संचालित आवर क्रॉउडिंग यात्री वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 20 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 18 वाहनों को जब्त किया गया तथा उनके परमिट पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए। जिला परिवहन अधिकारी अक्षय विश्नोई ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से 1 अप्रैल 2025 से 10 अगस्त 2025 तक 239 आवर क्रॉउडिंग संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा 0.73 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 86 के तहत इन वाहनों के परमिट निलंबन की प्रक्रिया भी की गई। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि सड़क पर बसों में यात्रा करते समय क्षमता से अधिक भीड़ होने पर यात्रा न करें, जिससे सुरक्षित एवं सहज यातायात सुनिश्चित हो सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!