महाराणा स्कूल में धूमधाम से मनाया बसन्त पंचमी उत्सव
धौलपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के मंदिर में विद्या का वरदान प्राप्त करने के लिए पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सम्पत राम मीणा ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। जिसका मुख्य उद्देश्य मां सरस्वती के चरणों में विद्या का वरदान प्राप्त करना है। शारीरिक शिक्षा प्रभारी विजय उदैनिया ने विद्यार्थियों को बताया कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे पवित्र त्योहार है जिसमें सभी अध्यापक व बच्चे मां सरस्वती के चरणों में बैठकर विद्या का वरदान पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते है।
इस मौके पर नीरज कुमार शर्मा, अरविंद पाराशर, महेंद्र शर्मा, रामावतार शर्मा, आशा शर्मा, श्वेता फौजदार, सरिता बंसल, विजय लता त्यागी, अंजना जैन, अंजलि पाल, प्रतिभा शर्मा सहित छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।