Dark Mode
फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन में राजस्थान में भाजपा की बनेगी सरकार

फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन में राजस्थान में भाजपा की बनेगी सरकार

फलोदी। विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजते ही फलोदी विधानसभा 122 में भी दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टी कोंग्रेस व भाजपा के अलावा अन्य लोग भी पूरे दमखम के साथ अपना भाग्य आजमाने की कोशिश में लगे हुए है। वहीं सट्टा बाजार का टिकट बंटवारे से पहले के आंकलन को देखा जाए तो वे राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना बता रहे है। राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 की रणभेरी बजने के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी के फलोदी जिला चुनाव प्रभारी इंद्रजीत सिंह बराड़ द्वारा फलोदी में डेरा डालकर दावेदार प्रत्याशियों से आवेदन लिए गए जिसमे करीब 50 से भी अधिक लोगों ने फलोदी विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है वहीं भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरे के पूर्व से ही प्रबल दावेदारो ने पार्टी आलाकमान के आगे अपनी दावेदारी पेश की है और इधर जनता से भी किसी न किसी बहाने मिलने के जतन किये जा रहे है। वहीं कुछ ऐसे दावेदार भी है जो पार्टी का टिकट मिलने या न मिलने की बजाय सीधा निर्दलीय चुनाव लड़ने का मुंड बना रहे है ओर आमजन से किसी न किसी बहाने मुलाकाते कर रहे हैं। प्रत्याशियों के बारे में चर्चा करें तो भाजपा से वर्तमान विधायक पब्बाराम विश्नोई ओर युवा नेता अशोक गोदारा ( आईआरएस) , पूनमचंद विश्नोई ( जेईएन), विश्नोई प्रत्याशी के रूप में तथा दिनेश रँगा ( सेवा निवृत्त जीएसटी अधिकारी) , मेघराज कल्ला (युवा भामाशाह), छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा नेता जयप्रकाश बोहरा आदी के नाम ज्यादा चर्चित है, वही कॉन्ग्रेस में 2018 के प्रत्याशी रहे महेश व्यास, निर्दलीय प्रत्याशी रहे कुम्भसिंह पातावत, भामाशाह डॉ पपुराम डारा, पूर्व विधायक ओम जोशी, प्रकाश छंगाणी के नाम ज्यादा चर्चा में है। वहीं कुछ लोग ओर नए चेहरे सामने आने के भी कयास लगा रहे है। सट्टा बाजार का आंकलन भाजपा की सरकार बनेगी- फलोदी का सट्टा बाजार जो भारत ही नहीं पूरे विश्व मे चुनाव पूर्व उसके परिणाम के सटीक आंकलन को लेकर अपनी पहचान बनाये हुए है, इस सट्टा बाजार के प्रमुख आंकलनकर्ताओ की बात पर गौर करें तो ये कहते है कि इस बार अब तक के आंकलन से राजस्थान में भाजपा की 112 से 115 सीट के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस बाजार के अनुसार भाजपा सरकार के 30 से 35 पैसे के भाव है यानी कोई एक रुपया लगाकर भाजपा सरकार बनने का सौदा करते है तो उसे 30 पैसे मिलेंगे। यानी भाजपा की सरकार बनने के प्रबल दावेदारी बता रहे है। इसी तरह कोंग्रेस की 70 से 72 सीट आना बता रहे है लेकिन उनका यह भी कहना है कि प्रत्याशियों के टिकट बंटवारे के बाद ये समीकरण ओर बदल जाएंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!