Dark Mode
रानीवाड़ा में भूमि एवं वित्तीय उपलब्धता के आधार पर फसल भंडारण गोदाम का होगा निर्माण : सहकारिता राज्य मंत्री

रानीवाड़ा में भूमि एवं वित्तीय उपलब्धता के आधार पर फसल भंडारण गोदाम का होगा निर्माण : सहकारिता राज्य मंत्री

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा में फसलों के भंडारण के लिए राजस्थान राज्य भंडारण निगम (RSWC) के माध्यम से गोदाम का निर्माण भूमि एवं वित्तीय उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। सहकारिता राज्य मंत्री प्रश्नकाल में विधायक रतन देवासी के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जालौर जिले में वर्तमान में कुल 3 गोदामों में 17 हजार 50 मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता उपलब्ध है। जिसमें जालौर, भीनमाल व सांचौर में क्रमशः 10 हजार 400, 4 हजार 850 व 1 हजार 800 मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता है। कुमार ने सदस्य रतन देवासी के मूल प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए गत पांच वर्षों में जालौर जिले में क्रय की गई फसलों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने उक्त अवधि में जालौर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसलों के भण्डारण का विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!