बावरी समाज ने महापंचायत में दिखाई एकजुटता
रायसिंहनगर . कस्बे में गुरुवार को बावरी समाज द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में जिले भर से बावरी समाज के नागरिक उपस्थित रहे। रिटायर्ड जिलेदार मुखराम बावरी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। इनके अलावा कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, पूर्व विधायक शिमला बावरी, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी आदि भी मंच पर उपस्थित रहे। महा पंचायत में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के बारे में चर्चा की गई और इन्हे दूर करने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी इस महा पंचायत के द्वारा बावरी समाज को एकजुट करने का प्रयास किया गया है। मुखराम बावरी के नेतृत्व में समाज एकजुट भी दिखा। ऐसे में राजनीतिक तौर पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में मुखराम बावरी इस समाज का नेतृत्व कर सकते हैं और इस बावरी समाज महापंचायत के बाद रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति गलियारों में मुखराम बावरी की चर्चा हो रही है।