Dark Mode
बुंडेसलिगा में बेयर लेवरकुसेन की खिताबी जीत

बुंडेसलिगा में बेयर लेवरकुसेन की खिताबी जीत

बर्लिन। बायर्न म्यूनिख द्वारा लीग पर 11 साल तक लगातार दबदबा बनाए रखने के बाद, बेयर लेवरकुसेन ने आखिरकार रविवार को वेर्डर ब्रेमेन को 5-0 से हराकर बुंडेसलीगा का खिताब जीत लिया।

29वें राउंड के समापन पर वेर्डर ब्रेमेन पर शानदार जीत के बाद, लेवरकुसेन ने पांच राउंड शेष रहते हुए अपना पहला बुंडेसलीगा खिताब जीता।

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैच की शुरुआत से ही लेवरकुसेन ने अपना पक्ष हावी रखा और लगातार विरोधी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की।

लेवरकुसेन के प्रयासों का फल तब मिला जब विक्टर बोनीफ़ेस ने 22वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। फिर, वेर्डर ब्रेमेन ने कई बार कोशिश की लेकिन मेजबान टीम का दबदबा कायम रहा। लेवरकुसेन के गोलकीपर लुकास ह्राडेकी ने कई शानदार बचाव किए।

दूसरे हाफ में एक बार फिर लेवरकुसेन ने अटैक करना शुरू किया और ग्रैनिट ज़ाका ने 60वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।

इसके बाद फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने 68वें मिनट में एक शक्तिशाली शॉट के साथ टीम की बढ़त 3-0 की। इतना ही नहीं उन्होंने हैट्रिक जमाते हुए 83वें और 90वें मिनट में अपनी टीम के लिए ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!