Dark Mode
बीसीएमओ डॉ.चौधरी ने किया चिकित्सा केंद्रों का सघन निरीक्षण

बीसीएमओ डॉ.चौधरी ने किया चिकित्सा केंद्रों का सघन निरीक्षण

भोपालगढ़। खंड मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी,भोपालगढ़ के डॉ.दिलीप सिंह चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुडकिया व अरटिया कल का सघन निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , अरटिया कला प्रभारी डॉ सुमन चौधरी व बुडकिया प्रभारी डॉ अनिल मुंडेल,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,नर्सिंग अधिकारियो,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व आशा को कार्य के प्रति सजगता से कार्य करते हुए आमजन को चिकित्सा सुविधा सुलभता देने हेतु नियमित समय पर ड्यूटी करने व 24 घंटे हेड क्वार्टर पर ही रहने के लिए पाबंद किया।साथ ही यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया।
सभी चिकित्सा अधिकारियों को गर्भवती महिलाओ की शत प्रतिशत समय पर सभी प्रकार की जांचे और बच्चो के सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए पाबंद किया।मौसमी बीमारियो की समय पर रोकथाम हेतु आशा सहयोगिनियों द्वारा घर घर सर्वे करवाने सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राजश्री योजना,शुभ लक्ष्मी योजना,जननी सुरक्षा योजना का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थीयो को तुरंत प्रदान करने व सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही सभी योजनाओं को आमजन तक शुलभ करवाने के लिए निर्देशित किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरटिया कला में पल्स पोलियों की मीटिंग भी आयोजित हुई।जिसमे सीएचओ,एएनएम,आशा को डॉ सुमन चौधरी ने दिशा निर्देश प्रदान किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!