बीसीएमओ डॉ.चौधरी ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण।
भोपालगढ़। खंड मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी,भोपालगढ़ के नियमित निरीक्षण के क्रम में आज डॉ.दिलीप सिंह चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,अर्टिया कला व उप स्वास्थ्य केंद्र देवातड़ा,बुडकिया का सघन निरीक्षण किया।सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों,नर्सिंग अधिकारियो,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्य के प्रति सजगता से कार्य करते हुए आमजन को चिकित्सा सुविधा सुलभता देने हेतु पाबंद किया।साथ ही यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी कार्य के प्रति उदासीनता करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया।
सभी चिकित्सा अधिकारियों को गर्भवती महिलाओ की शत प्रतिशत समय पर सभी प्रकार की जांचे और बच्चो के सम्पूर्ण टीकाकरण हेतु कोई वर्ग वंचित नही रहे इस हेतु पाबंद किया।मौसमी बीमारियो के तहत मलेरिया व डेंगू की समय पर रोकथाम व बचाव करने हेतु आशा सहयोगिनियों द्वारा घर घर सर्वे के साथ साथ आमजन को भी मौसमी बीमारियों के बारें में जागरूक करते हुए इनसे बचाव के उपाय बताने सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राजश्री योजना,शुभ लक्ष्मी योजना,जननी सुरक्षा योजना,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थीयो को तुरंत प्रदान करने व सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आमजन तक शुलभ करवाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को एक टीम भावना से बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।आशा सुपरवाइजर रामपाल पचार ने सभी आशाओ को टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सभी लोगों की समय पर स्क्रीनिंग करवाकर राजस्थान को टीबी मुक्त लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए।डॉ. चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर व आमजन को आसानी से शुलभ करवाने हेतु निरन्तर रूप से ये निरीक्षण अभियान समय समय पर जारी रहेगा।