बीडीओ ने किया मिड-डे-मील का निरीक्षण
हरसौर। बुधवार को विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने कस्बे के राउमावि, बालिका स्कूल एवं महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में मिड-डे-मील का निरीक्षण कर अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी ने स्कूल में मिड-डे-मील में खाद्यान्न की स्थिति, वितरण, हेल्पर का मानदेय एवं स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच कर मौके पर मौजूद पोषण प्रभारी को स्कूल परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। बालिका स्कूल में स्मार्ट क्लासेज को देखकर उन्होंने प्रधानाचार्य विष्णुकांत शर्मा की तारीफ की। इस मौके पर बीडीओ शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूल में आने वाले बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का ऐसा शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होना चाहिए, जिससे कि वें निजी स्कूलों से प्रतिस्पर्धा कर सके। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, वीडीओ महेश कुमार दायमा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, फूलचंद चौधरी, व्याख्याता धर्मपाल बाना, सरपंच प्रतिनिधि सुल्तान मोहम्मद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।