जसोल महिला मंडल द्वारा सामूहिक "एकल ठाणा" का सुंदर आयोजन
जसोल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा मंडल अध्यक्ष कंचन देवी ढेलडिया के अध्यक्षता में "सामूहिक एकल ठाणा" का आयोजन स्थानीय नया ओसवाल भवन राजा चौक में किया गया। महिला मंडल मंत्री अरुणा डोसी ने बताया कि शासनश्री साध्वी कमल प्रभा आदि ठाणा - 5 की प्रेरणा एवम् पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों के मेहनत से लगभग 225 से ज्यादा "एकलठाणा तप" हुए। इस तप में ज्ञानशाला, किशोर मंडल, कन्या मंडल, युवक परिषद्, तेरापंथ सभा, के सदस्य सहित महिला मंडल ने भागीदारी निभाकर निर्जरा की। उपाध्यक्ष जयश्री सालेचा ने इस तप में प्रत्यक्ष, परोक्ष में सहयोग करनेवाले दिनेश डोसी, जसोल ते यू प अध्यक्ष मनीषजी बोकडिया, अभातेयुप के तरुण भंसाली , तेरापंथ सभा के मंत्री कांतिलाल ढेलडिया, प्रवीण भंसाली, पीयूष मोदी, ललित सालेचा, दिनेश वडेरा, कन्या मंडल संयोजिका कुनिका बाघमार, महिला मंडल के अनेक सदस्यों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। अध्यक्ष कंचन देवी ढेलडिया ने प्रायोजक परिवार का आभार ज्ञापन करते हुए बताया कि "स्व. श्रीमती कमलादेवी ढेलडिया" की स्मृति में शा. दीपचंद राजेन्द्रकुमार महेंद्रकुमार कान्तिलाल विजेंद्रकुमार ढेलडिया बोहरा परिवार, जसोल अहमदाबाद का हमेशा इस तरह के सामूहिक आयोजन के लिए प्रायोजक बनने के लिए तत्पर रहते है। ये ज्ञात रहे कि इससे पूर्व में ढ़ेलडिया परिवार ने निवि और सामूहिक आयम्बिल तप के भी प्रायोजक बने थे। तेरापन्थ महिला मंडल, जसोल के समस्त पदाधिकारीयो ने प्रायोजक ढ़ेलडिया परिवार का बहुमान किया।