खूबसूरत सजाया पिंक पोलिंग बूथ को
छीपाबडौद। छीपाबडौद थाने के सामने स्कूल केंद्र को फूलों को गुब्बारों से सजाया। भवन के मुख्य द्वार पर फूलों व पिंक कलर के स्वागत द्वार बनाया, इसके अंदर प्रवेश करते ही आसपास फूलों के गमले, पिंक कलर के पर्दे शोभा बढ़ा रहे है। पांडाल के ऊपर चांदनी व नीचे कारपेट बिछाया गया। पांड़ाल के नीचे दर्जनों कुर्सिया जमाई गई है। मतदान कक्ष में चारो ओर सफेद पर्दे लगाए गए है। परिसर में मतदान जागरुकता के पेास्टर लगाए गए है। यहां मतदान कर्मी भी सभी महिलाएं होगी। इस केंद्र को पिंक पेालिंग बूथ महिला मतदान केंद्र का नाम दिया गया है।
-बनाया सेल्फी प्वाइंट
पिंक बूथ पर मत देने के बाद मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया।