Dark Mode
ब्यूटी इन्टरनेशनल स्कूल प्रारम्भ

ब्यूटी इन्टरनेशनल स्कूल प्रारम्भ

कौशल प्रशिक्षण देकर महिलाओ का जीवन स्तर उच्च किया

- भोजराज जैन


पदमपुर  . पदमपुर में ओ.बी एवं डागला इन्टरनेशनल स्कूल की ओपनिंग हुई व दो दिवसीय निःशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया।
ओबी इन्टरनेशनल व डागला सैलून द्वारा पदमपुर अग्रवाल धर्मशाला में क्षेत्र की महिलाओं के लिए दो दिवस का फ्री (निःशुल्क) मेकअप सेमिनार का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष भोजराज जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डाॅ. के.के. गुप्ता, युवा नेता राजकुमार मिगलानी, पार्षद पूजा अंगी, हैल्पर स्काउट के अध्यक्ष इन्द्रवीर सिंह श्रीगंगानगर से परामनंद सैन, ओ.बी. इन्टरनेशनल से बाॅलीबुड मेकअप आर्टिस्ट रजनी मिश्रा व कोमलप्रीत सिंह, सुनीता सैन, सीमा-राजू डागला ने भाग लिया।
सेलिब्रिटी रजनी मिश्रा व कोमलप्रीत सिंह ने बताया कि इस सेमिनार मेकअप करने के कई नये तरीके बताए गये है।
सीमा-राजू डागला ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पहली बार मेकअप सेमिनार आयोजन किया गया। सेमिनार में मुम्बई हरियाणा व गुजरात मेकअप आर्टिस्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
श्री जैन ने बातया कि कोरोना काल मे सबसे ज्यादा नुकसान सैलून, ब्यूटी पार्लर और ब्यूटी प्रोटेक्ट निर्माता कम्पनी को सहना पडा।  ओबी. एवं डागला सैलून कम्पनी के सहयोग से यहां महिलाओं को व्यूटी पार्लर कौशल प्रशिक्षण निःशुल्क दिया गया है। महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण जीवन में मजबूती प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा के प्रधान डाॅ. के.के. गुप्ता, परमानंद सैन, लाभ सिंह हरियाणा, डायरेक्टर कोमलप्रीत सिंह, सूरतगढ से कमलजीत सिंह, व्याख्यता सुखपाल सिंह, निशा कटारिया, आर्टिस्ट मोहित डागला, मनीषा, पूजा डागला, पूजा भाटी, किरण, राहुल, सोनू उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!