Dark Mode
ब्यावर : स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा, स्वावलंबी बनाने का काम कर रहा एकल अभियान

ब्यावर : स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा, स्वावलंबी बनाने का काम कर रहा एकल अभियान

  • एकल अभियान अजमेर अंचल की दो दिवसीय मासिक बैठक सम्पन्न

ब्यावर।एकल अभियान अंचल अजमेर की दो दिवसीय मासिक बैठक आशापुरा माता मंदिर में संपन्न हुई। इसमें वन बंधु परिषद ब्यावर महिला समिति द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर देश की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प दिलाया गया। वन बंधु परिषद की 30 मातृ शक्ति ने एकल अभियान के अंचल टोली सच प्रमुख के साथ हर्ष और उल्लास के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया। इसमें वन बंधु परिषद ब्यावर की संरक्षक मंजू भूतड़ा ने कहा कि हमारे एकल के कार्यकर्ता जो दिन-रात देश सेवा में लगे हुए हैं। एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का दीप जला रहा है। आओ हम सब भी मिलकर इस शिक्षा के दीप को और आगे बढ़ाएं। अध्यक्ष संतोष रांका ने कहा कि एकल अभियान देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा, स्वावलंबी बनाने का काम कर रहा है। सचिव उषा मोदी, कोषाध्यक्ष उर्मिला, अनिता, मनीषा कांकाणी, सुनीता, बबीता, नीतू, विमला, इंदू, रेणुका, शारदा, प्रतिभा प्रमिला, मधु सहित अन्य सदस्यों ने रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया। एकल अभियान के कार्यकर्ता भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख सत्यनारायण, रथ आयोजन प्रमुख महेश शर्मा, भैरूलाल गुर्जर अंचल अभियान प्रमुख ने कहा कि तन अर्पण, मन अर्पण है यह जीवन इस मातृभूमि की सेवा के लिए। हम सब मिलकर आओ शिक्षा का दीप जलाएं। विश्वनाथ भाटी अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, शंकरलाल अंचल गतिविधि प्रमुख, सांवर लाल अंचल कार्यालय प्रमुख सहित अन्य लोग।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!