ब्यावर : ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कल
ब्यावर। ब्रह्माकुमारीज द्वारा दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 22 से 25 अगस्त तक पूरे भारत में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बीके केन्द्र दयानगर संचालिका बीके रेणु दीदी ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य एक लाख यूनिट रक्तदान करवाना है। इसी अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज के ब्यावर सेवा केंद्र द्वारा 24 अगस्त रविवार को अमृतकौर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ सुबह 9 बजे से होगा। बीके विमला दीदी, बीके गेगा दीदी सहित संस्था के सभी सदस्यों द्वारा पूरे जोर शोर से तैयारिया की जा रही है। सभी शहरवासियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरुक किया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य जरुरतमंद को समय पर मदद देकर जीवन बचाना एवं पूरे समाज में सहयोग की भावना विकसित करना है ।