Dark Mode
ब्यावर : पीएम मोदी के जन्म दिन पर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया

ब्यावर : पीएम मोदी के जन्म दिन पर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया

  • भाजपा आशापुरा व प्रताप मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया

ब्यावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को देलवाड़ा रोड स्थित गोशाला में विशेष गौ-सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के मां आशापुरा माता मंडल और महाराणा प्रताप माता मंडल के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक और पूर्व अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। सभी ने गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया। मंडल महामंत्री हिमांशु शर्मा ने बताया कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा-भाव के साथ मनाया जाता है और समाजहित में योगदान देने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!