Dark Mode
ब्यावर : गोविंदपुरा विद्यालय की प्रतिभाओं का राइफल शूटिंग में दमदार प्रदर्शन

ब्यावर : गोविंदपुरा विद्यालय की प्रतिभाओं का राइफल शूटिंग में दमदार प्रदर्शन

  • राइफल शूटिंग में 17 आयु वर्ग में छात्र-छात्राओं ने जीती चैंपियनशिप, फुटबॉल में छात्र का राज्य स्तर पर चयन

ब्यावर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर ने खेल जगत में एक बार फिर अपनी पहचान स्थापित की है। विद्यालय के खिलाडय़िों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि – विद्यालय के 17आयु वर्ग छात्र एवं छात्राओं ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी लगभग 7 खिलाडय़िों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। साथ ही विद्यालय की एक प्रतिभाशाली छात्र का फुटबॉल खेल में राज्य स्तरीय चयन हुआ, जो पूरे गाँव और विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। इस सफलता पर विद्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिलाडय़िों के साथ-साथ उनकी मार्गदर्शक शारीरिक शिक्षिका श्रीमती राधा चौहान एवं टीम प्रभारी श्रीमती निशा सांवरिया का सम्मान किया गया। गाँव के ग्रामीणों, अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार ने खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि –यह उपलब्धियाँ न केवल बच्चों के परिश्रम का परिणाम हैं, बल्कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और अनुशासन का भी परिणाम हैं। आने वाले समय में ये प्रतिभाएँ प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी गाँव व विद्यालय का नाम  ऊँचा करेंगी। खेल प्रेमियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यालय को बधाई देते हुए खिलाडय़िों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!