Dark Mode
ब्यावर : आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता का संदेश

ब्यावर : आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता का संदेश

  • पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पाँच हजार पौधों का वितरण

ब्यावर। पर्यावरण सरंक्षण को लेकर जनजागरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ब्यावर जिला व्यापार संघ, प्रकृति और विकास संस्थान तथा नगर परिषद, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में 4 जुलाई शुक्रवार को सायं 4 बजे से 7 बजे तक जिला स्तरीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से पाँच हजार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके साथ ही यह गतिविधियाँ संपन्न होंगी- अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक पौधारोपण। ठेला चालकों को पाँच सौ डस्टबिन का वितरण – स्वच्छता के लिए जागरूकता। आमजन को पाँच हजार कपड़े के हेण्डबैग का वितरण – प्लास्टिक के स्थान पर पुन: उपयोगी साधनों को अपनाने हेतु। पॉलिथिन वेस्ट मैनेजमेंट किट का वितरण – पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश। पेयजल व्यवस्था व विश्राम स्थली में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान – सेवा भाव को सम्मानित करने की पहल। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना है। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!