Dark Mode
ब्यावर : नुक्कड़ नाटक नाटक द्वारा नशे के खिलाफ जन-जागरूकता की अलख

ब्यावर : नुक्कड़ नाटक नाटक द्वारा नशे के खिलाफ जन-जागरूकता की अलख

  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्यावर में जागरूकता रैली निकाली

ब्यावर। नशे के खिलाफ जन-जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से आज ब्यावर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। इस अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के गली-मोहल्लों में घूमकर नशे के खिलाफ संदेश प्रसारित और लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस वाहन के साथ लोक कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणाम बताए और जनसंपर्क किया। उल्लेखनीय है कि दिनभर के अभियान के पश्चात जागरूकता वाहन कलेक्ट्रेट लौटा, जहां से यह जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें महिला बाल विकास कार्मिक,एनसीसी कैडेट्स, स्काउट, नगर परिषद, शिक्षा विभाग, पुलिस व जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नरेगा श्रमिकों को कार्यस्थलों पर शपथ दिलाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग गाँव-गाँव जाकर महिलाओं और बच्चों में नशे के प्रति चेतना फैला रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय व निजी संस्थानों में नशा विरोधी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें मनोचिकित्सक, ड्रग इंस्पेक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सम्मिलित हैं। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है। श्री मीना ने यह भी बताया कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां आने वाले समय में भी लगातार आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि नशे के खिलाफ एक सशक्त जनमत तैयार किया जा सके और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज तभी सशक्त हो सकता है जब नागरिक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हों। ऐसे अभियान युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रधान गणपत सिंह रावत अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी व आयुक्त श्री दिव्यांश सिंह, एसीईओ श्री गोपाल लाल, और जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती नीरू सांखला, समाज कल्याण अधिकारी श्री विशाल सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!