ब्यावर : हाइवे से गुजरने वाले वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाई
ब्यावर। पीपलाज टोल प्लाजा और कॉरिडोर टीम की ओर से हाइवे से गुजरने वाले वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाई गई। साथ ही रामदेवरा जाने वाले जातरूओं को भी यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कॉरिडोर इंचार्ज गणपत सिंह रावत ने बताया कि पीपलाज टोंक के समीप रामदेवरा जाने वाले वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाई गई, ताकि दुर्घटना ना हो। इस मौके पर पदयात्रियों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई।