Dark Mode
ब्यावर की छात्राएं बैचलर ऑफ कम्प्यूटर (बीसीए) में रही अव्वल

ब्यावर की छात्राएं बैचलर ऑफ कम्प्यूटर (बीसीए) में रही अव्वल

ब्यावर. वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान कन्या पीजी महाविद्यालय, ब्यावर की छात्राएं बैचलर ऑफ कम्प्यूटर (बीसीए) में भी अव्वल रही। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार बीसीए के अन्तिम वर्ष में श्रुति जैन ने 88.78 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम रेंक प्राप्त किया। द्वितीय रेंक चारु जैन (87.57 प्रतिशत) एवं तृतीय रेंक पर दिव्या परिहार (84.07 प्रतिशत) रही। बीसीए के द्वितीय वर्ष में महक परिहार ने 83.11 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम रेंक प्राप्त किया। द्वितीय रेंक महक सिंघल (82.44 प्रतिशत) एवं तृतीय रेंक काजल डोसी (82.22 प्रतिशत) की रही। प्रथम वर्ष में दीपांजलि शर्मा ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम रेंक प्राप्त किया। द्वितीय रेंक श्रेया सरावगी (83.33 प्रतिशत) एवं तृतीय रेंक महिमा गहलोत (82.44 प्रतिशत) की रही। वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डा नरेन्द्र पारख एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डा आर. सी. लोढ़ा, एकेडमिक प्रभारी नीलम लोढ़ा ने छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर विभागाध्यक्ष नवीन देवड़ा एवं सभी संकाय सदस्यों को प्रदेश स्तर पर वर्द्धमान बी.सी.ए. टीम को पहचान दिलाने पर खुशी जताई।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!