Dark Mode
दर्शनार्थियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

दर्शनार्थियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

मदनगंज किशनगढ़। भीलवाड़ा से खाटू श्याम जी जा रही है दर्शनार्थी पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे अफरा तफरी का माहोल हो गया। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा से बस से खाटू श्याम जी जा रहे भक्त एक निजी स्थान पर भोजन करने के लिए रुके। कुछ समय बाद मधुमक्खियों ने दर्शनार्थियों पर हमला कर दिया। 28 दर्शनार्थी को मधुमक्खियों ने काटा। घायलों को स्थानीय यज्ञ नारायण हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहा पीएमओ राजकुमार जैन अपनी डॉ को टीम डॉ मुकेश जोशी, डॉ सुनील बेरवा, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ विनोद शर्मा, विनोद गोयल, डॉ बंसल एवं हॉस्पिटल की नर्सिंग टीम द्वारा घायलों के हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व सारी व्यवस्थाएं तैयार कर घायलों के पहुंचने पर कुछ ही मिनटों में सफलतम इलाज कर घायलों को राहत पहुंचाई। अस्पताल प्रशासन के त्वरित कार्यवाही करने पर संपूर्ण दर्शनार्थियों एवं हॉस्पिटल में उपस्थित आमजन ने हॉस्पिटल प्रशासन की सराहना की। इस मोके पर नीरज अग्रवाल, पिंटू ट्रेलर, आशिफ, नंदू, श्याम ने सहयोग किया। पंकज पहाड़िया ने हॉस्पिटल डॉ टीम नर्सिंग टीम को धन्यवाद दे कर दर्शनार्थियों को सकुशल रवाना किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!