Dark Mode
लायंस क्लब में बहरोड़ किंग्स ने गौशाला में सवामणी का आयोजन किया

लायंस क्लब में बहरोड़ किंग्स ने गौशाला में सवामणी का आयोजन किया

बहरोड़। लायंस क्लब में बहरोड़ किंग्स के द्वारा मंगलवार को दहमी गांव स्थित गौशाला में गौ सवामणी का आयोजन किया गया। सवामणी में 30 मण कड़बी गौशाला को प्रदान की गई व 6 मण दलिया 50 किलो गुड़ गौशाला स्थित गायों को खिलाया गया। क्लब के द्वारा इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते रहते हैं। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन ने क्लब के सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए आभार भी ज्ञापित किया। सवामणी का आयोजन क्लब के वरिष्ठ साथी बुद्ध सिंह की ओर से उनकी माता के देहावसान उपरांत दिन शुद्ध किए जाने पर किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राकेश रोहिला ने कहा कि यह एक अच्छी पहल व शुरुआत है। हमें समय-समय पर इस तरह के दान पुण्य के कार्य करते रहने चाहिए। सवामणी के आयोजन मे बुद्ध सिंह के परिवारजन एमजेएफ दिनेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप यादव, प्यारेलाल सैनी व गौशाला प्रबंधन उपस्थित रहा।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!