Dark Mode
मकराना मे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने काले कपड़े पहन कर लगाई दौड़

मकराना मे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने काले कपड़े पहन कर लगाई दौड़

     बहरोड़ विधायक बलजीत सिंह यादव के मकराना पहुंचने छात्र नेताओं ने उनका माला पहना कर अभिनंदन किया
मकराना. शहर में बहरोड़़ विधायक बलजीत यादव ने 14 सूत्री मांगों मकराना शहर के बस स्टैंड से बाईपास तिराहा तक काले कपड़े पहन दौड़ लगाई है। आपको बता दें बहरोड़ विधायक बलजीत सिंह यादव के मकराना पहुंचने छात्र नेताओं ने उनका माला पहना कर अभिनंदन किया और उनके साथ दौड़ भी लगाई है। इस दौरान बहरोड़ विधायक यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाए। 5 लाख पदों पर भर्ती निकालकर 6 महीनों में नियुक्तियां दी जाए। परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाए तथा जिस लेवल की परीक्षा हो, उसी लेवल का प्रश्नपत्र बनाया जाए। बड़े प्राइवेट स्कूलों तथा कोचिंग संस्थानों द्वारा की जा रही लूट से जनता को बचाया जाए। साथ ही सरकार स्वयं कोचिंग सेंटर चलाएं और सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सरकारी स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जाए। समुद्र का पानी नहर से राजस्थान में आय तथा यमुना व चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचे। सीएचए की मांगों को शीघ्र पूरा किया जााए। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक हटा कर स्थानांतरण किए जाएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाए। किसानों की संपूर्ण फसल को सरकार उचित मूल्य पर खरीदे और किसानों व गरीब लोगों को पूरी बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाए। किसानों की फसल को नष्ट कर रहे आवारा पशुओं पर सरकार द्वारा नियंत्रण किया जाए एवं नरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान किया जाए। सेना में पूर्व की भांति केंद्र सरकार द्वारा स्थाई रूप से भर्ती की जाए। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय मकराना की छात्रसंघ अध्यक्ष मनीषा चौहान, छात्र नेता पुनीत इंदौरा, कुलदीप सैनी, अभिषेक बरबड़, मोहित शर्मा, पंकज, आशीष, दीपक यादव, पिंटू गिवारीया, राहुल सेन, देवेन्द्र सिंह, तिलोक सिंह, विकास चौधरी, अभिषेक खती, प्रशांत सैनी आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!