बहरोड़ पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक बदमाशों को किया गिरफ्तार
बहरोड़। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के आदेशानुसार बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाये गये अभियान के तहत बहरोड़ डीएसपी राव आनन्द के निर्देशन में थाना अधिकारी विरेन्द्रपाल के नेतृत्व में गठित की टीमों ने शनिवार की रात को बहरोड क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डीएसपी आनन्द राव ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के आदेशनुसार थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की सात टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में एक साथ दबिश देकर तीन दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये बदमाशों पर कई तरह के मामले दर्ज है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास कायम रखना व अपराधियों पर लगाम लगाना है। अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये अपराधियों से गहन पूछताछ कर उनकी आपराधिक योजनाओं के बारे में पता लगाकर गैंगवार की घटनाओं व अपराध पर रोक लगाना है।