Dark Mode
ग्रामीणों द्वारा उपखण्ड मुख्यालय पर दिये जा रहे

ग्रामीणों द्वारा उपखण्ड मुख्यालय पर दिये जा रहे

 धरने पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी पहुंचे,
अधिकारियों में मची खलबली



बीकानेर। सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में उस वक्त खलबली मच गई। जब धरना स्थल पर पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी पहुंच गये।
 दरअसल, बीकानेर में तूफान व आंधी की वजह से टूटे विद्युत पोल, तारों की वजह से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति के चलते बीकानेर जिले की श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपखण्ड मुख्यालय स्थित विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय पर सोमवार को ताला जड़ मौके पर धरने पर बैठ गये थे। यह कार्रवाई वहां की सरपंच एसोसिएशन के बैनर तले की गई है। उधर अचानक पूर्व सिंचाई मंत्री धरना स्थल पर पहुंच गये। इसकी सूचना मिलने के साथ मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर श्रीकोलायत थानाधिकारी दल-बल के साथ पहुंच गये। बताया जा रहा है कि मौके पर वार्ता की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!