Dark Mode
पालनहार योजना के लाभार्थी वार्षिक नवीनीकरण करवाए अन्यथा भुगतान नही

पालनहार योजना के लाभार्थी वार्षिक नवीनीकरण करवाए अन्यथा भुगतान नही

भीलवाडा। राजस्थान सरकार द्वारा 0-18 वर्ष तक के अनाथ, एकल महिला, दिव्यांगजन एंव अन्य 7 श्रेणियों के लाभार्थियों को पालनहार योजना के माध्यम से 750 से 2500 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है। इस योजना में प्रत्येक वर्ष जुलाई में बच्चों के विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन नवीनीकरण करवाना आवश्यक है ताकि नियमित रूप से भुगतान मिलता रहें।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि वर्ष 2023-24 का वार्षिक नवीनीकरण माह जुलाई 2023 से प्रारम्भ हो गया है, सभी पालनहार लाभार्थी नजदीकी ई-मित्र पर विद्यालय से बना नियमित अध्ययनरत प्रमाण पत्र सत्र 2023-24 का ले जाकर अपने आवेदन का नवीनीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें इस वर्ष का भुगतान नियमित रूप से किया जा सकें। आवेदक द्वारा स्वयं के जीवित होने एवं बच्चों के आंगनबाड़ी में पंजीकृत/विद्यालय में अध्ययनरत रहने का वार्षिक नवीनीकरण (सत्यापन) माह अगस्त 2023 तक करवाना अनिवार्य होगा। पालनहार द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में लंबित शैक्षिणक सत्र के लिये स्थाई रूप से निरस्त कर दिया जायेगा तथा आवेदक उक्त अवधि का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं माना जायेगा।---000---पंचायत समिति व जिला मुख्यालय स्तर पर महंगाई राहत शिविर आगे भी रहेंगे जारीभीलवाड़ा 03 अगस्त। कोई भी पात्र परिवार राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे इसके लिए 1 अगस्त 2023 से प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में महंगाई राहत कैंप अग्रिम आदेशों तक संचालित किए जाएंगे।जिला कलेक्टर ने समस्त विकास अधिकारियों को 1 अगस्त से महंगाई राहत शिविरों का आयोजन पंचायत समिति स्तर पर अग्रिम आदेशों तक सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं साथ ही कैंप स्थल पर निर्धारित डिजाइन अनुसार केनोपी, टेंट, मास्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!