
“रतनगढ़ भाजपा शहर मण्डल का लाभार्थी सम्पर्क अभियान जारी”
रतनगढ़ । भारतीय जनता पार्टी का शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शहर के बूथ संख्या 44,45,46 और 47 पर जाकर केद्र की मोदी सरकार के लाभार्थी से मिलकर उनसे सम्पर्क किया व मोदी सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारियां भी साझा की। भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने, जो जन कल्याणकारी योजनायें शुरू की है वह आज घर घर तक पहुँचने से आमजन लाभन्वित हो रहा है | महर्षि ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के निमित रविवार को शहर के बूथों पर जाने का अवसर मिला | लाभार्थी मोदी सरकार की योजनाओं की मुक्तकंठ से प्रसंशा कर रहे है। विभिन बूथों पर जाकर मोदी सरकार के मोबाइल नंबर पर मिस काल करवाके एवम सभी के साथ सेल्फी लेकर उनसे संवाद कर रहे है | इस अवसर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,शहर मंडल संयोजक महेश सैनी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष हनीफ खत्री,किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष मुकेश प्रजापत,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सैनी,अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष सलीम खान,लाभार्थी सम्पर्क अभियान के शहर मंडल संयोजक निरंजन रुन्थाला, सहसंयोजक हेमन्त पंवार,अरुण पंचलगिया,प्रदीप बीका,भोलू सिंह,जितेन्द्र सिंह,मदन सिंह बीका ,विकास सैनी,साबीर गौरी,ओम महर्षि,सुनील शर्मा,शिवम् सैनी,टेकचन्द सैनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम लाभार्थी उपस्थित थे।