खेल मैदान में लाभार्थी उत्सव आयोजित
बहरोड़। कस्बे के महात्मा गांधी स्कूल खेल मैदान में गुरुवार को राजस्थान दिवस पर उपखंड अधिकारी सचिन यादव की अध्यक्षता में लाभार्थी उत्सव समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद के द्वारा फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी और आमजन तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए कहा। कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने योजनाओं की सराहना करते हुए आमजन को योजनाओं से अवगत करवाया। इस दौरान नगरपालिका चेयरमेन सीताराम यादव, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, नायब तहसीलदार द्वारका प्रसाद तिवारी, उप प्रधान गजराज यादव, सीबीईओ शशि कपूर, प्रिंसिपल महिपाल यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे।