Dark Mode
शिविर स्थल पर मिला जॉब कार्ड का लाभ

शिविर स्थल पर मिला जॉब कार्ड का लाभ

 
रतनगढ़ । पंचायत समिति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत गोलसर महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्थल पर राकेश कुमार पुत्र शिशपाल मेघवाल निवासी ग्राम गोलसर ने बताया कि अपने पिताजी से पिछले 2 साल से विधिवत रूप से अलग परिवार में निवास करता हूँ। मैंने राशन कार्ड भी उनसे अलग बना लिया था। मैंने मनरेगा योजना में नया जॉब कार्ड बनाने के लिए महिनों पूर्व आवेदन किया था, लेकिन जॉब कार्ड नहीं बन पाया, जिससे मैं रोजगार से वंचित रहा था। प्रशासन गांव के संग अभियान में जब मैंने विकास अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत ग्राम पंचायत को जॉबकार्ड की पात्रता जांच कर जोबकार्ड बनाने के निर्देश दिए। प्रशासन गांव के संग अभियान में मैं आज जॉब कार्ड प्राप्त कर खुशी महसूस कर रहा हूँ। अब मैं मुख्यमंत्री की मनरेगा योजना के 125 दिन का रोजगार प्राप्त कर सकूंगा तथा 1 25 दिन रोजगार पूर्ण होने पर मैं श्रम विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकुगां।
इस अवसर पर विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक, तहसीलदार बजरंग लाल सहित कई अधिकारी, सरपंच उम्मेद सिंह व कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!