महंगाई राहत कैंप में 4950 परिवारों को योजना का पहुंचाया लाभ
डीडवाना. नगरपालिका में मंहगाई राहत कैम्प का आयोजन 24 अप्रैल से किया जा रहा है। जिसमे आज दिनांक तक नगरपालिका क्षेत्र में कुल 4950 परिवारों को योजना का लाभ पहूंचाया जा चुका है। जो कुल परिवार का 31 प्रतिशत है। इसके साथ ही प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत अभियान दिनांक से कुल 110 पट्टे जारी किये जा चुके है। वही अतिरिक्त जिला कलक्टर श्योराम वर्मा, उपखण्ड अधिकारी जीतू कुलहरी, अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील एवं पालिका अध्यक्ष रचना होलानी द्वारा कुल 13 पट्टे वितरित किये जाकर अभियान में अधिक से अधिक पट्टे बनवाने हेतु आमजन को जागरूक किया गया। उक्त आयोजित कैम्प में सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।