Dark Mode
महंगाई राहत कैम्पों में आमजन जागरूक होकर लेवे योजनाओं का लाभ , चिकित्सा मंत्री 

महंगाई राहत कैम्पों में आमजन जागरूक होकर लेवे योजनाओं का लाभ , चिकित्सा मंत्री 

 

महंगाई राहत शिविर में 703 लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन लिए कार्ड

 
लालसोट। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आबकारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा की लालसोट क्षेत्रवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र व राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से 24 अप्रेल से 30 जून तक पूरे प्रदेश में महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर में राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिलेगा।
चिकित्सा मंत्री कहा कि राज्य सरकार आमजन को संबल देने के उद्देश्य से महंगाई राहत शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि 24 व 25 अप्रेल को वार्ड नं एक गणेश मंदिर चौक पर में दो दिवसीय शिविर का आयोजित। इससे पूर्व राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने महंगाई राहत शिविर कैंप का विधिवत फीता काटकर किया शुभारंभ। वहीं चिकित्सा मंत्री ने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आमजन से अपील की है कि महंगाई राहत शिविर में स्वयं का पंजीयन कराना सुनिश्चित कर अपने आसपास के लोगों को भी सूचित करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में विभागीय अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन के जरूरी कामों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते तथा आमजन के कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए समयबद्ध रूप में पूरा करे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को राहत देने के उद्देश्य से सोमवार 24 अप्रेल से राज्य में महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि महंगाई राहत शिविर में अधिक से अधिक पंजीयन कराकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाये।इस दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी, चैयरमेन रक्षा मिश्रा, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ धीरज शर्मा पार्षद अदिति दिलाती समेत नगरपालिका कार्मिक मौजूद रहे। वहीं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी ने बताया कि महंगाई राहत रजिस्ट्रेशन शिविर में सात  सौ तीन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। वहीं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी ने महंगाई राहत शिविर का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महंगाई राहत कार्ड प्रदान किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!