Dark Mode
जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर ज़रूरतमंद तक पहुँचे - निम्बाडा 

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर ज़रूरतमंद तक पहुँचे - निम्बाडा 

 
 सुमेरपुर । उपखण्ड क्षेत्र के सांडेराव गाँव में गुरुवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत केंद्रीय बालश्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। 
निम्बाडा ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर ज़रूरतमंद तक पहुँचे साथ ही उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं को सुन कर अधिकारियों से तत्काल उनके समाधान के लिए कहा। 
ज़िला जन अभियोग समिति के सदस्य सुभाष मेवाडा ने जनता से राज्य सरकार की योजनाओं का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ लेने का आव्हान किया। 
इस अवसर पर सुमेरपुर के पार्षद शैतान कुमार, सरपंच मती दाकू देवी, बंसीलाल गर्ग, लोकेंद्र सिंह राणावत, जगदीश राजपुरोहित, रमेश राणा, भरत मीणा सुरेश मेघवाल, ममता गर्ग, लक्ष्मी देवी भील, सहित जनप्रतिनिधि गण मोजूद रहे। 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!