Dark Mode
आमजन तक पहुचे योजना का लाभ : अविनाश गहलोत

आमजन तक पहुचे योजना का लाभ : अविनाश गहलोत

आनन्दपुर कालू। केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम पंचायत समिति जैतारण की ग्राम पंचायत राबड़ियावास में आयोजित हुआ। यात्रा के राबड़ियावास पहुंचने पर रथ, ढोल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैतारण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने सम्बोधित करते हुए बताया की इसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न फ्लेगशीप, जनकल्याणकारी योजनाएं जिसमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हर घर जल योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित 17 योजनाओं से हो रहे लाभ की जानकारी प्रदान की गई व योजनाओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त किए गए साथ ही राबड़ियावास में उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस टँकी चूल्हा डायरी दी गई साथ ही टी.बी. रोगियों को मुफ्त में राशन सामग्री वितरण की गई। जनसभा में उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याओ का सम्बन्धित अधिकारियो को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम में जैतारण प्रधान मेघाराम सोलंकी, उपप्रधान पप्पुराम कुमावत, यात्रा संयोजक पारसमल भाटी, अमराराम माली पूर्व प्रधान, राबड़ियावास सरपंच जितेन्द्र सिंह जोधा, रामनारायण सैनी, चम्पालाल बावरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में ब्यावर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, महेश चन्द शर्मा जिला प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव देवस्थान विभाग, जैतारण उपखण्ड अधिकारी श्याम सुन्दर विश्नोई, जैतारण विकास अधिकारी भंवरलाल सिगांरिया, जैतारण उप पुलिस अधीक्षक सीमा चौपड़ा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला अधिकारी ब्यावर विशाल सोलंकी, जैतारण तहसीलदार शिवराम बावरी, सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए। माननीय केबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक अविनाश गहलोत ने सभी ग्रामवासियों को विकास सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!