Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भगवान देवनारायण जयंती पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भगवान देवनारायण जयंती पर शुभकामनाएं

 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान देवनारायण की जयंती (16 फरवरी) पर प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शर्मा ने कहा कि भगवान देवनारायण को गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन जीव मात्र के प्रति करूणा भाव रखने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान देवनारायण के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!