जुएबाजी के ठिकाने पर लग रहे थे दाव,पुलिस ने दबे पांव मारा छापा
बीकानेर। कोटगेट इलाके में डीलक्स होटल वाली गली में चल रहे जुआबाजी के एक ठिकाने पर पुलिस ने औच्चक अंदाज में छापामारी कर मौके पर दाव लगा रहे सोलह जुआरियों को दबोच कर उनके कब्जे से बीस हजार रूपये नगदी बरामद कीञ पुलिस की इस कार्यवाही से शहर के जुआ जगत में हडक़ंप सा मच गया। हैरानी की बात तो यह रही कि छापे की इस कार्यवाही को कोटगेट पुलिस ने नहीं बल्कि गंगाशहर एसएचओं की अगुवाई में जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने अंजाम दिया। एएसपी सिटी अमित बुढ़ानिया के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने मौके पर कोचरों का निवासी गौतम जैन,सिटी कोतवाली के पास रहने वाले महबूब अली,राजगढ़ चुरू निवासी गोपीराम मोदी,रोशनी घर चौराहा निवासी अशोक कुमार,जस्सूसर गेट के बाहर निवासी बंसत कुमार,गोलच्छा मौहल्ला निवासी हेमन्त जैन,संजय कुमार,भीनासर निवासी शिवकुमार,छबीली घाटी निवासी बजरंग माली,सुडसर निवासी मूलाराम जाट, हरीराम जाट,सुजानदेसर निवासी इंद्रचंद सांखी,हमालों की बारी क्षेत्र निवासी हरिशंकर पारीक,सर्वोदय बस्ती निवासी मोहम्मद अली, कुचीलपुरा निवासी महबूब अली और चौपड़ा बाड़ी निवासी राजेश ठंठेरा शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस को जरिये मुखबिर पुख्ता तौर पर इत्तला मिली थी कि डीलक्स होटल वाली गली में जुएबाजी के ठिकाने पर झंडी मंडी का जुआ चल रहा है।