Dark Mode
भड़ाना ने दिलाया आत्म निर्भर बनने का संकल्प

भड़ाना ने दिलाया आत्म निर्भर बनने का संकल्प

जयपुर।  महत्वपूर्ण अभियान आत्म निर्भर भारत संकल्प का चाकसू विधानसभा सम्मलेन गणेश बालोध्यान माधोराजपुरा में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने शिरकत की। भड़ाना ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से भारत में बनी वस्तुओं का उपयोग करने, स्वदेशी उत्पादों को खरीदने और आत्म निर्भर अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प दिलाया। आत्म निर्भर भारत सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने की और बताया कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देकर और स्थानीय कारीगरों मजदूरों आदि को प्रोत्साहित कर उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं को ही अपनाने का आवाह्न किया। सरकार के विकास कार्य के बारे में भी बताया। इस दौरान स्थानीय विधायक रामवतार बैरवा ने भी उद्बोधन दिया और कहा विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संयोजक हरिमोहन शर्मा, जिला पदाधिकारी और चाकसू विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता, महिला शक्ति और युवा मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!