
कलश यात्रा के साथ आज से भागवद कथा शुरू होगी।
फलोदी . शहर के विख्यात काल भैरव मंदिर स्थित ईश्वर बाग में आज से भागवद कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ होगा।
धर्मप्रेमी जगदीश ( बोरु ) बोहरा ने बताया कि भागवत कथा के लिए आज कलश शोभा यात्रा दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर रघुनाथ जी के मंदिर से रवाना होकर शहर से मुख्य मार्गो से हो कर कथा स्थल ईश्वर बाग तक जाएगी। जहां कथास्थल पर कथा और व्यास पूजा ,श्री गणेश पूजन के साथ गुरु माँ संत तारादेवी के मुखारविंद से भागवद कथा सुभारंभ होगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक रहेगा कथा के प्रश्न अनुसार उत्सव भी होगा और फागोत्सव भी होगा।
कथा के लिए भैरव मंडल और मानस मंडल फलोदी और सभी के द्वारा तैयारियां की गई है।