Dark Mode
श्री बोलता बालाजी धाम में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारम्भ

श्री बोलता बालाजी धाम में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारम्भ

सीकर । सांवली रोड पर माधव सागर तालाब के पास स्थित श्री बोलता बालाजी धाम के 91वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ निशान व कलश यात्रा के साथ हुआ। महंत सुनील तिवाड़ी ने बताया कि गुरूवार प्रात: 9 बजे से स्वर्णकार भवन से बैंडबाजों के साथ कलश व निशान यात्रा शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालाजी धाम पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरूष शामिल थे। शोभायात्रा में संत सतपालदास जी महाराज, पं. रमेश शास्त्री (झिलमिल), यजमान दयालसिंह शेखावत, भाजपा नेता महेश शर्मा, पार्षद कमला देवी मिश्रा, विप्र सेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश पारीक अर्चना पारीक सुनीता शर्मा मीनाक्षी शर्मा चंदा माऊका मुकेश सैन पिंकी तिवाड़ी माधव पारीक सावित्री दीक्षित राज शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
महंत सुनील तिवाड़ी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम 12 अप्रैल तक होगा। कथा के समापन पर हवन एवं रात्रि को शुक्लेश्वर महादेव मंडल द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 13 अप्रैल को मंदिर का 91वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसी दोपहर 12.15 बजे महाआरती, दोपहर 2 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ तथा 5 बजे से भंडारे का कार्यक्रम होगा। श्री तिवाड़ी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि उक्त सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधारकर पुण्यलाभ कमायें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!