Dark Mode
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 6 से

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 6 से

रतनगढ़, . शहर के चौथा पुलिया के पास मारुति सदन के प्रांगण में नगर के हरितवाल परिवार द्वारा संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आगामी 6 से 12 अक्टूबर तक होगा । कथा आयोजक परिवार के विजयकुमार सतीशकुमार हरितवाल ने बताया कि व्यासपीठ पर संत हरिशरण महाराज, वृंदावन के मुख से कथा का रसास्वादन कराया जाएगा। कथा का समय दोपहर 1 से 5:30 तक रहेगा । इसी क्रम में 6 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 9 बजे तालवाले बालाजी मंदिर प्रांगण से मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जो भाईजी हनुमानप्रसाद जी की प्रतिमा के आगे पूजा अर्चना करते हुए धनवंतरी नगर होते हुए कथा स्थल पहुंचेंगी। प्रति दिवस प्रवचन पंडाल में प्रातः 5 बजे संत स्वामी रामसुखदासजी महाराज की वाणी की प्रार्थना ऑडियो प्रवचन भी सुनाया जाएगा ।तत्पश्चात नगर प्रभात फेरी का आयोजन होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!