भागवत कथा का आयोजन 19 से, तैयारियां शुरू
रतनगढ़. आर्या पब्लिक स्कूल मैदान में आगामी 19 से 25 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा स्थल पर भागवत कथा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।कथा आयोजक अंबिकाप्रसाद हारित ने बताया कि कथा का वाचन संत प्रहलादजी महाराज करेंगे। कथा का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रहेगा । प्रतिदिन प्रातः 5 बजे धर्म प्रवचन पंडाल में प्रार्थना व नगर प्रभात फेरी होगी। इसी क्रम में कथा समापन के पश्चात प्रतिदिन साय 6 बजे बच्चों को श्री गीताजी पढ़ने का अभ्यास कराया जाएगा। कथा से पूर्व मंगल कलश यात्रा 19 जून को प्रातः 9 श्री परशुराम अतिथि भवन से रवाना मुख्य बाजारों से होते हुए कथा स्थल आएगी । कथा तैयारियों को लेकर आयोजनकर्ता व जिम्मेदार टीम के सदस्य अपने दायित्व को पूर्ण रूप दे रहे हैं।