भागवत कथा तैयारी बैनर का हुआ विमोचन
रतनगढ़ । दास बालाजी मंदिर प्रांगण में श्याम परिवार के तत्वावधान में सोनी परिवार द्वारा आयोजित आगामी 18 से 24 दिसंबर तक होने वाली भागवत कथा की पूर्व तैयारीयो को लेकर बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर कथा प्रचार हेतु बनाए गए बैनर का भी विमोचन किया गया। बैठक में कथा आयोजक सांवरमल ने भागवत कथा की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि कथा का वाचन संत प्रहलाद महाराज करेंगे। कथा का समय दोपहर बारह से साढ़े चार बजे तक रहेगा। प्रतिदिन प्रात 5 बजे धर्म प्रवचन पंडाल में प्रार्थना होगी व उसके बाद प्रभात फेरी का आयोजन होगा। कलश यात्रा गायत्री परिवार के सानिध्य में ताल बालाजी मंदिर प्रांगण से प्रातः 10:00 बजे निकाली जाएगी। भागवत कथा बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण सेवदा ने की व काफी संख्या में धर्म श्रृद्धालुजन उपस्थित थे।