Dark Mode
कलश यात्रा के साथ हुआ फलोदी नगरी में   भागवत कथा का शुभारंभ 

कलश यात्रा के साथ हुआ फलोदी नगरी में   भागवत कथा का शुभारंभ 

 
फलोदी .  उपखण्ड के शहरी क्षेत्र में सोमवार को महालक्ष्मी कटला में सत्संग सेवा समिति, फलोदी के तत्वाधान में गुरु मां संत तारा देवी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शुरुआत में प्रातः 11:00 बजे रघुनाथ जी के मंदिर से कथा स्थल महालक्ष्मी कटले तक कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा  में कावड़ यात्रा का आयोजन भी साथ  रहा । श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ में सैकड़ो मातृ शक्ति द्वारा सिर पर कलश रखकर निकाली कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह पर स्वागत हुआ,  शोभायात्रा में भागवत के मुख्य यजमान सुशील व्यास, शशी व्यास ,नरेंद्र व्यास, भाग्यश्री व्यास ,गणेश चांडा, अशोक पंचारिया, इंद्र कुमार बोहरा, तिलोक गहलोत, बालकिशन पालीवाल, रवींद्र जैन, मुकेश कोठारी हस्तीमल सुथार, मदन आसदेव, चंद्रप्रकाश छीपा, राजू व्यास, सूरजमल नागल, मयूर चांड़ा , भोमराज चौहान  व अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर गुरु मां संत तारा देवी ने भागवत के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में वैराग्य एवं ज्ञान का स्थान ऊंचा होता है ।भाग्य के उदय से ही भागवत कथा सुनने का अवसर प्रदान होता है। श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा 17 जुलाई से 23 जुलाई तक दोपहर 1:15 से शाम 5:15 तक तथा महारुद्राभिषेक का आयोजन दिनांक 18 जुलाई से 20 जुलाई प्रातः 8:15 से 12:15 बजे तक  किया जाएगा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!