रियांबड़ी में आज से भागवत कथा शुरू
रियांबड़ी। कस्बे के मुनि महाराज बडला पर 13 से 19 मार्च तक दोपहर 1 से 5 तक श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई का मायरा की कथा आयोजित होगी । जादूगर चतुर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भगवान दास महाराज पुष्कर के सानिध्य में आयोजित भागवत कथा एवं नानी बाई मायरे को लेकर मुनि जी के बडला पर कथावाचक देवी मनु श्रिया द्वारा भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा कथा का वाचन किया जाएगा । दोपहर 1:से शाम 5: बजे तक भागवत कथा का समय रहेगा, वही रात 8 से 10: बजे तक नानी बाई के मायरे की कथा वाचन किया जाएगा । भागवत कथा एवं नानी बाई मायरे के लिए महंत बोलता राम , सम्मुख राम , संत ईश्वर दास द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है।