छतरी वाले भैरू जी ने जीमे पौष बड़ा
टोंक। पुरानी टोंक स्थित छतरी वाले भैरू जी के मंदिर पर रविवार को पौष बड़ा का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद कैलाश चावला ने बताया कि भैरूजी की भव्य झांकी सजाई गई तथा उन्हें पौष बड़े का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी गई। इस मौके पर बाबूलाल, डॉ. कमलेश, डॉ. किशन, मूलचंद, सुभाष, रमेश, राजकमल, मुरारी एवं सुरेन्द्र आदि कई लोग मौजूद रहे।